WeRize पार्टनर रोहित कुमार की सफलता की असली कहानी

Last Updated

April 15, 2026

Last Updated

anam.mansoori@werize.com

Time To Read

14 mins

Table of Contents

About Werize

WeRize: India’s most trusted network of financial advisors

WeRize is a platform built for financial advisors to grow their income by offering financial products across 5,000+ towns and cities. With AI-powered tools and dedicated relationship manager support, WeRize registered financial consultants can serve their customers better, build long-term relationships with them, and earn up to ₹1 lakh per month.

Our Products

Offer multiple financial products to your customers

रोहित की WeRize जॉइन करने से पहले की ज़िंदगी 

दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले रोहित कुमार की कहानी उन लाखों युवाओं जैसी है, जो हर दिन एक ही सवाल के साथ उठते हैं – “क्या यही ज़िंदगी है?”

चार लोगों के परिवार की जिम्मेदारी होने के कारण रोहित ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी शुरू की। लेकिन यह नौकरी उन्हें सिर्फ थकान और बंधन दे रही थी। हर दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे से होती – जल्दी तैयार होना, बस पकड़ना और करीब 1 घंटे का सफर तय करके ऑफिस पहुँचना। अगर कभी थोड़ा भी देर हो जाए, तो सैलरी कट जाती थी। छुट्टी लेना भी आसान नहीं था, जिससे उनकी ज़िंदगी पूरी तरह सीमित हो गई थी।

रोहित खुद कहते हैं, “ऐसा लग रहा था जैसे मैं पूरी तरह बंध गया हूँ।”

महीने के आखिर में मिलने वाली सैलरी भी ज्यादा राहत नहीं देती थी। सैलरी आते ही बिल और घर के खर्चों में खत्म हो जाती, और फिर वही सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता। इस रोज़ के चक्कर से रोहित परेशान हो गए थे। वो कुछ बेहतर करना चाहते थे, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे शुरू करें।

WeRize के बारे में रोहित को पहली बार कैसे पता चला 

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है, और यहीं से रोहित की नई शुरुआत हुई।

रोहित ने सोशल मीडिया पर WeRize की एक-दो पोस्ट देखी थीं। शुरुआत में उन्होंने ज़्यादा ध्यान नहीं दिया, लगा कि कोई साधारण सी ऐप होगी। लेकिन जब दोबारा वही ऐड सामने आया, तो इस बार उन्होंने थोड़ा रुककर WeRize के बारे में ठीक से जानने का फैसला किया। 

उन्होंने YouTube पर वीडियो देखे, रिव्यू पढ़े और WeRize को समझना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें लगा कि ये प्लेटफॉर्म उनकी ज़िंदगी में बदलाव ला सकता है।

ऐप इंस्टॉल करने के बाद उन्हें एक रिलेशनशिप मैनेजर मिला, जिसने उन्हें हर चीज़ आसान तरीके से समझाई – जैसे फाइल लॉगिन करना, लीड्स लाना और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना। अब रोहित को लगने लगा था कि शायद उन्हें वही मौका मिल गया है, जिसकी वो तलाश कर रहे थे।

आईडी बनाने से पहली लीड तक का सफर 

WeRize पर पार्टनर आईडी बनाने के बाद भी रोहित ने घबराहट में अपनी नौकरी नहीं छोड़ी। और यही उनकी समझदारी थी। उन्होंने पहले दोनों काम साथ-साथ किए। जब भी 2-3 घंटे का समय मिलता, वे लीड्स जनरेट करते, फाइलें प्रोसेस करते और धीरे-धीरे नेटवर्क बनाते। यह फ्लेक्सिबिलिटी WeRize की सबसे बड़ी खूबी है – आप अपनी शर्तों पर काम करते हैं।

रोहित ने सबसे पहले अपने एक दोस्त का लोन प्रोसेस किया। उस दोस्त की सैलरी ₹20,000 थी और उसे घर में शादी के लिए अर्जेंट पैसों की ज़रूरत थी। वह कई बैंकों के पास गया, लेकिन हर जगह से मना मिल गया। कहीं ज्यादा डॉक्यूमेंट माँगे गए, कहीं प्रोसेस लंबा था और आखिर में कोई मदद नहीं मिली। 

इसके अलावा बैंकों की प्रक्रिया इतनी लंबी थी कि अर्जेंट ज़रूरत में वे बेकार साबित हो रहे थे। तब रोहित ने WeRize पर उनकी फाइल लॉगिन की और पैन कार्ड, आधार कार्ड और सैलरी स्लिप अपलोड की।

WeRize की टीम ने तुरंत सहयोग किया। दोस्त को कॉल किया, सारी जानकारी ली और अर्जेंट ज़रूरत को समझते हुए सिर्फ कुछ घंटों में लोन सैंक्शन कर दिया। ₹20,000 की सैलरी पर उस दोस्त को लगभग ₹1.5 लाख का लोन मिल गया। यह देखकर रोहित खुद हैरान रह गए। उन्हें समझ आया कि WeRize सिर्फ एक बिज़नेस प्लेटफॉर्म नहीं है – यह लोगों की असली समस्या सुलझाता है।

कैसे एक साल के अंदर रोहित की ज़िंदगी में बदलाव आया

उस पहले लोन के बाद रोहित के पास पहली लगभग ₹3,000 से ₹4,000 की इनवॉइस आई। सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन रोहित के लिए यह किसी ट्रॉफी से कम नहीं था।

“इतनी अच्छी इनकम, वो भी सिर्फ एक लोन के अंदर” – यही

उनका हौसला दोगुना हो गया।

इसके बाद तो जैसे गाड़ी चल पड़ी। उनके दोस्त ने किसी और को बताया, वो रोहित के पास आया, फिर उसकी लीड बनी। रोहित ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाए, WeRize के वायरल लिंक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बना, और साथ-साथ क्लाइंट्स की संख्या बढ़ती गई।

इस तरह, नेटवर्क बड़ा होता गया और इनकम भी। इसी वजह से दिसंबर 2022 में जब रोहित को लगा कि उनका WeRize का काम अच्छी तरह सेट हो चुका है और इनकम स्थिर है – तब उन्होंने अपनी फुल-टाइम नौकरी छोड़ दी। और WeRize को ही अपना पूरा प्रोफेशन बना लिया।

सबसे बड़ी बात ये है की यह फैसला उन्होंने डर से नहीं, बल्कि भरोसे से लिया।

WeRize के साथ रोहित की एक साल में प्रोग्रेस

WeRize पार्टनर बनने के एक साल के अंदर रोहित की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। 

  • छोटे सेटअप से बड़ा ऑफिस: पहले रोहित एक पुरानी कुर्सी और पुराने कंप्यूटर पर काम करते थे। अब उनके ऑफिस में AC, प्रिंटर, लैपटॉप और अच्छा फर्नीचर है।
  • नौकरी से मालिक तक: पहले वो किसी के लिए काम करते थे, अब खुद अपना काम संभालते हैं और लोगों को काम भी देते हैं।
  • परिवार के लिए समय: पहले नौकरी में इतना वक्त नहीं बचता था। वहीं दूसरी ओर, अब रोहित अपने परिवार को पूरा समय दे पाते हैं, दोस्तों के साथ रहते हैं और कभी-कभी बाहर ट्रिप भी कर आते हैं।
  • पैसों की टेंशन खत्म: पहले सैलरी आते ही खर्चों में चली जाती थी। लेकिन अब इनकम अच्छी है, इसलिए शॉपिंग या खर्च करते वक्त वह पुरानी बेचैनी नहीं रहती। रोहित कहते हैं – “अब मैं एकदम टेंशन फ्री रहता हूं।”
  • परिवार और दोस्तों को भी फायदा: रोहित की सफलता देखकर उनके बड़े भाई ने भी WeRize पार्टनर बनने का फैसला किया। साथ ही, कुछ दोस्त भी उनकी सलाह पर WeRize से जुड़े। 

WeRize पार्टनर बनने के फायदे 

रोहित की कहानी से जो सबक मिलते हैं, वे सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन हर किसी के लिए हैं जो बेहतर ज़िंदगी चाहते हैं। नीचे एक टेबल में WeRize पार्टनर बनने के मुख्य फायदे दिए गए हैं:

फायदाजानकारी 
आसान प्रक्रियाWeRize ऐप पर ही लीड जनरेट करना, फाइल लॉगिन करना और पूरी प्रोसेस मैनेज करना आसान है
RM सपोर्टहर पार्टनर को एक Relationship Manager मिलता है, जो शुरुआत से लेकर हर स्टेप पर पूरी मदद करता है
तेज़ लोन अप्रूवलकई मामलों में कुछ घंटों के अंदर लोन सैंक्शन हो जाता है, जिससे ग्राहक को तुरंत राहत मिलती है
अच्छी कमाईहर सफल लोन पर अच्छा कमीशन मिलता है, जो समय और अनुभव के साथ बढ़ सकता है
नेटवर्क बनाने का मौकाआप सोशल मीडिया और अपने नेटवर्क के जरिए आसानी से लीड्स बना सकते हैं
बिज़नेस बनाने का अवसरआगे चलकर आप अपनी टीम बना सकते हैं और DSA की तरह अपना बड़ा सेटअप तैयार कर सकते हैं

इसलिए WeRize को सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि एक बिज़नेस का ज़रिया समझना चाहिए।

रोहित की कहानी से मिलने वाली सीख

आज रोहित WeRize के साथ बड़े सपने देख रहे हैं।
वे अपनी एक बड़ी टीम बनाना चाहते हैं और एक सफल पार्टनर के रूप में पहचान बनाना चाहते हैं।

उनका एक सीधा सा मैसेज है:
“अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फाइनेंस लाइन में आएं और WeRize ऐप से शुरू करें। कुछ महीनों में खुद बदलाव महसूस होगा।”

रोहित ये बात सिर्फ कह नहीं रहे, उन्होंने खुद इसे जीया है। एक साधारण शुरुआत से आज अपने खुद के सेटअप तक का सफर तय किया है। यह कहानी सिर्फ रोहित की नहीं है। यह हर उस इंसान की हो सकती है जो आज भी उसी सैलरी वाले चक्र में फंसा हुआ है। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो पहला कदम उठाइए।  WeRize ऐप डाउनलोड करें और अपनी नई शुरुआत करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. WeRize पार्टनर प्रोग्राम क्या है?

WeRize पार्टनर प्रोग्राम में लोग अपने नेटवर्क के लोगों को लोन और सेविंग प्रोडक्ट्स में मदद करके कमाई कर सकते हैं। हर सफल ट्रांजैक्शन पर पार्टनर को कमीशन मिलता है। WeRize उन्हें प्रोडक्ट, टूल्स, ट्रेनिंग और पूरा सपोर्ट भी देता है ताकि काम आसान हो सके।

2. WeRize पार्टनर कैसे बनें?

आप कुछ आसान स्टेप्स में WeRize पार्टनर बन सकते हैं। WeRize पार्टनर ऐप डाउनलोड करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें, KYC पूरा करें और बैंक डिटेल्स जोड़ें। इसके बाद आपका अकाउंट तैयार हो जाता है और आप प्रोडक्ट्स शेयर करके कमाई शुरू कर सकते हैं।

3. क्या WeRize के साथ काम करने के लिए नौकरी छोड़नी जरूरी है?

नहीं, नौकरी छोड़ना जरूरी नहीं है। आप पहले पार्ट-टाइम के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं। जब आपको अच्छा रिजल्ट और भरोसा हो जाए, तब आप इसे फुल-टाइम भी कर सकते हैं। 

4. क्या WeRize पार्टनर बनने के लिए कोई जॉइनिंग फीस या निवेश लगता है?

नहीं, WeRize पार्टनर बनने के लिए कोई जॉइनिंग फीस नहीं है। आप बिना किसी निवेश के फ्री में जुड़ सकते हैं और काम शुरू कर सकते हैं। WeRize का मकसद है कि हर कोई आसानी से पार्टनर बन सके और कमाई शुरू कर सके।

Become WeRize financial consultant

Earn up to ₹1 lakh/month

Become WeRize financial consultant

Frequently asked questions?

Everything you need to know about becoming a WeRize partner

Related blog

Digital Gold: Your Opportunity to Build New Income in 2025

Are you a Partner who is ready to earn more income and explore new opportunities…

How Rahul Doubled His Income by Selling Loans

Rahul’s Story: From Struggle to Success Meet Rahul Sharma, a 28-year-old from Pune who managed…

Top Government Banks in India 2026 – Complete Banking Overview

If you plan to open a safe savings account, apply for a loan or invest…

शुद्धता का भरोसा: 99.9% 24K गोल्ड और हॉलमार्क की पूरी जानकारी

आज के समय में सोना सिर्फ गहने नहीं है। यह एक निवेश है और साथ…

Equity Mutual Funds for Beginners: Large, Mid and Small Cap Guide

Introduction Starting your investment journey can feel overwhelming. However, equity mutual funds offer a simple…

Safe Investment Expert: अपने शहर में ब्रांड कैसे बनाएं?

परिचय  आज हर घर में एक सवाल ज़रूर उठता है- “पैसे कहाँ लगाएं कि सुरक्षित…
  • All Posts
  • DSA Career Growth
  • Finance Knowledge
  • Financial Product Playbook
  • Partner Growth
  • Tools & Training
  • Trending Topic
Financial advisors
0 +
App downloads
0 lakh+
Happy customers
0 lakh+
Towns served
0 +

RBI

Registered

Our top partners earn up to ₹1 lakh monthly

See how much you can earn with WeRize
Your monthly earnings:

Payouts shown are indicative and may vary based on offers and monthly commission* updates. Contact your RM for current details.

Ready to start your journey as a WeRize partner?

cta