बड़े बैंक vs SFB: 2% ज्यादा ब्याज का वेल्थ पर असर

Last Updated

February 18, 2026

Last Updated

anam.mansoori@werize.com

Time To Read

14 mins

Table of Contents

About Werize

WeRize: India’s most trusted network of financial advisors

WeRize is a platform built for financial advisors to grow their income by offering financial products across 5,000+ towns and cities. With AI-powered tools and dedicated relationship manager support, WeRize registered financial consultants can serve their customers better, build long-term relationships with them, and earn up to ₹1 lakh per month.

Our Products

Offer multiple financial products to your customers

परिचय

आज के समय में जब भी हम बैंक में पैसा रखने की सोचते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि हमें कितना ब्याज मिलेगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 2% ज्यादा ब्याज मिलने से आपकी वेल्थ पर कितना बड़ा असर पड़ सकता है? जी हां, यह सुनने में भले ही छोटा फर्क लगे, लेकिन लंबे समय में यह आपकी जेब में लाखों रुपये का अंतर ला सकता है।

इसी वजह से आज हम बात करेंगे बड़े बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक के बीच के इस अंतर की। और देखेंगे कि यह 2% का फर्क आखिर आपकी सेविंग्स को कैसे बढ़ा सकता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि किस तरह के निवेशकों के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है।

बड़े बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या होते हैं?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बड़े बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक में क्या फर्क होता है। इसके बाद ही हम ब्याज के अंतर को सही तरीके से समझ पाएंगे।

बड़े बैंक:

जैसे कि SBI, HDFC, ICICI जैसे बैंक इस केटेगरी में आते हैं। इनकी पूरे देश में हजारों ब्रांच हैं। इसके अलावा इनकी फाइनेंसियल स्टेबिलिटी बहुत मजबूत होती है और लोगों का इन पर पूरा भरोसा है। लेकिन इसी वजह से यह बैंक कम ब्याज देते हैं क्योंकि उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने की खास जरूरत नहीं होती।

स्मॉल फाइनेंस बैंक:

जैसे कि Ujjivan, Equitas, AU Small Finance Bank जैसे बैंक इस केटेगरी में आते हैं। यह बैंक छोटे कारोबारियों और आम लोगों को फाइनेंसियल सेवाएं देने के लिए बने हैं। इसी कारण ज्यादा ग्राहक आकर्षित करने के लिए यह 2% से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट देते हैं। साथ ही इनकी भी RBI से अनुमोदन है और यह भी सुरक्षित हैं।

बड़े बैंकों को पहले से ही काफी ग्राहक मिल जाते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा ब्याज देने की जरूरत नहीं। वहीं दूसरी ओर स्मॉल फाइनेंस बैंक को नए ग्राहक चाहिए होते हैं, इसलिए वे अट्रैक्टिव रेट्स देते हैं।

बड़े बैंक vs SFB: ब्याज रेट्स में असली अंतर

अब आते हैं मुख्य मुद्दे पर – ब्याज का फर्क। और यहीं से शुरू होती है असली कहानी। देखिए नीचे दी गई टेबल में कि सही रेट्स में कितना अंतर है:

अवधिबड़े बैंकस्मॉल फाइनेंस बैंक
7 दिन – 45 दिन3.0% – 3.5%4.5% – 5.5%
46 दिन – 6 महीने4.5% – 5.5%6.5% – 7.5%
1 साल – 2 साल6.5% – 7.0%8.0% – 9.0%
3 साल – 5 साल6.5% – 7.25%8.25% – 9.0%

जैसे कि आप देख सकते हैं, हर अवधि में करीब 1.5% से 2.5% तक का अंतर है। और यही फर्क लंबे समय में आपकी वेल्थ को काफी बढ़ा सकता है।

2% ज्यादा ब्याज का वेल्थ पर प्रभाव

अब आते हैं सबसे बड़ी बात पर – असली numbers। तो चलिए मान लेते हैं कि आपके पास ₹5 लाख हैं और आप इन्हें फिक्स्ड डिपॉज़िट में रखना चाहते हैं। अब देखते हैं कि बड़े बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक में कितना फर्क पड़ेगा।

अवधिबड़े बैंक (7%)SFB (9%)फायदा
1 साल₹5,35,000₹5,45,000₹10,000
3 साल₹6,12,500₹6,49,525₹37,025
5 साल₹7,01,275₹7,69,312₹68,037
10 साल₹9,83,575₹11,82,247₹1,98,672

देखा आपने? सिर्फ 10 साल में करीब ₹2 लाख का फर्क! और यह सिर्फ ₹5 लाख के लिए है। अगर आपकी सेविंग्स ज्यादा हैं, तो यह फर्क और भी बड़ा होगा। इसलिए जब भी आप बैंक में पैसा रखें, तो ब्याज रेट को जरूर ध्यान में रखें।

लेकिन एक मिनट रुकिए। क्या सिर्फ ज्यादा ब्याज के चक्कर में हमें अपनी सेफ्टी को  नज़र अंदाज़ कर देना चाहिए? बिल्कुल नहीं! इसी वजह से अब हम बात करेंगे सुरक्षा के पहलू की।

Interest Comparison

सुरक्षा का पहलू: पैसा कितना सुरक्षित है?

अब सबसे बड़ा सवाल – क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा रखना सुरक्षित है? तो इसका जवाब है – हां, बिल्कुल सुरक्षित है। और इसके पीछे कुछ ठोस कारण हैं।

DICGC बीमा

सबसे पहले और सबसे ज़रूरी बात-  दोनों तरह के बैंक DICGC के तहत आते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर कभी बैंक में कोई दिक्कत आ भी जाती है, तो आपकी ₹5 लाख तक की FD और बाकी जमा पूरी तरह सुरक्षित रहती है। और अच्छी बात यह है कि यह बीमा RBI की तरफ से होता है, यानी इसमें भरोसा किया जा सकता है।

RBI रेगुलेशन 

दोनों ही तरह के बैंक RBI के नियमों के हिसाब से चलते हैं। कोई भी बैंक तब तक काम शुरू नहीं कर सकता, जब तक RBI से उसे इजाज़त न मिल जाए। इसके अलावा RBI समय-समय पर जांच भी करता रहता है।

बैंक की आर्थिक मज़बूती


स्मॉल फाइनेंस बैंकों को भी बड़े बैंकों की तरह ज़रूरी पैसा अपने पास रखना होता है। इसका मतलब यह है कि उनके पास इतना पैसा होना चाहिए कि किसी परेशानी के समय वे लोगों को उनका पैसा वापस दे सकें।

लेकिन फिर भी एक सवाल रहता है – अगर दोनों सुरक्षित हैं, तो क्या हर किसी को स्मॉल फाइनेंस बैंक चुनना करना चाहिए? इसी सवाल का जवाब देने के लिए आइए देखते हैं कि किसके लिए कौन सा बैंक बेहतर है।

किन निवेशकों के लिए SFB बेहतर विकल्प है?

स्मॉल फाइनेंस बैंक हर किसी के लिए सही नहीं हैं। लेकिन कुछ खास तरह के निवेशकों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चलिए देखते हैं कौन लोग हैं:

1. छोटे और मध्यम निवेशक

अगर आपकी कुल बचत ₹5 लाख से कम या आसपास है, तो SFB आपके लिए बहुत अच्छा रहता है। क्योंकि आपका पूरा पैसा DICGC बीमा के तहत आता है, यानी पैसा सुरक्षित रहता है और साथ ही ब्याज भी ज़्यादा मिलता है। इस तरह आपको दोनों फायदे मिलते हैं- सुरक्षा भी और ज़्यादा कमाई भी।

2. सीनियर सिटिज़न्स


बुजुर्गों के लिए तो SFB और भी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि ज्यादातर स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिज़न्स को लगभग 0.5% के आसपास ज़्यादा ब्याज देते हैं। इसका मतलब है कि वे 9% से 10% तक की रेट से इंटरेस्ट कमा सकते हैं। 

और जब पेंशन या नौकरी के बाद हर महीने खर्च के लिए पैसे चाहिए होते हैं, तब यह ज़्यादा ब्याज बहुत काम आता है।

3. रेगुलर इनकम चाहने वाले


अगर आप अपनी FD से हर महीने या हर तीन महीने में ब्याज लेना चाहते हैं, तो SFB अच्छा विकल्प है। क्योंकि ज़्यादा ब्याज होने से आपको हर महीने मिलने वाला पैसा भी ज़्यादा होता है।

जैसे ₹10 लाख पर 7% की जगह 9% मिलने से, हर महीने मिलने वाले ब्याज में करीब ₹1,500 का फर्क आ सकता है।

4. डिजिटल बैंकिंग को चुनने वाले:

आजकल कई SFB अच्छी डिजिटल सुविधा देते हैं। WeRize जैसी कंपनियां भी SFB के साथ मिलकर लोगों को अच्छी दर और आसान तरीके से FD करने की सुविधा देती हैं।

तो अगर आप शाखा में जाने से ज़्यादा मोबाइल से बैंक का काम करना पसंद करते हैं, तो SFB आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कब बड़े बैंक चुनना ज्यादा सही है?

SFB के फायदे हैं, लेकिन कुछ मामलों में बड़े बैंक चुनना ज़्यादा ठीक रहता है।

1. बड़ी रकम हो तो:

अगर आपके पास ₹10 लाख या उससे ज़्यादा की बचत है, तो बड़े बैंक ज़्यादा भरोसे वाले लगते हैं। हालांकि DICGC सिर्फ ₹5 लाख तक ही सुरक्षा देता है, लेकिन बड़े बैंकों का पुराना रिकॉर्ड और मज़बूत हालत लोगों को ज़्यादा भरोसा देती है।

2. ज़्यादा सुविधाओं की ज़रूरत हो तो:

बड़े बैंक सिर्फ FD ही नहीं, बल्कि लोन, कार्ड और कई तरह की सेवाएं देते हैं। अगर आपको ये सब एक ही जगह चाहिए, तो बड़े बैंक सही रहते हैं। SFB में अभी सुविधाएं थोड़ी कम होती हैं।

3. व्यापार के लिए:

अगर आप व्यापारी हैं और आपको करंट अकाउंट और बड़े लेन-देन की ज़रूरत है, तो बड़े बैंक ही ज़्यादा सही रहते हैं। SFB ज़्यादातर आम लोगों के लिए होते हैं।

4. नाम पर भरोसा:

कई लोगों को SBI, HDFC, ICICI जैसे नामों पर ही ज़्यादा भरोसा होता है। अगर आप थोड़ा कम ब्याज लेकर भी मन की शांति चाहते हैं, तो बड़े बैंक आपके लिए सही हैं।

निष्कर्ष 

तो अब साफ़ है कि बड़े बैंक और SFB के बीच सिर्फ 2% ब्याज का फर्क भी लंबे समय में बड़ा असर डाल सकता है। ₹5 लाख की FD पर यह फर्क 10 साल में करीब ₹2 लाख तक पहुंच सकता है। लेकिन फैसला सिर्फ ज़्यादा ब्याज देखकर नहीं करना चाहिए, आपकी ज़रूरत, आपकी रकम और आपको कैसी बैंक सुविधाएं चाहिए, ये सब बातें भी उतनी ही ज़रूरी हैं। 

अगर आपकी बचत ₹5 लाख के आसपास है और आप अच्छा ब्याज चाहते हैं, तो SFB आपके लिए सही है, और अगर आप ज़्यादा सुविधाएं, बड़ी रकम और बैंक के नाम पर भरोसा चाहते हैं, तो बड़े बैंक ज़्यादा ठीक रहते हैं।

FD में निवेश करने से पहले अपने बैंक की मौजूदा ब्याज दर जरूर जांच लें, क्योंकि दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

Q1. क्या SFB में पैसा रखना सुरक्षित है?

हां, बिल्कुल सुरक्षित है। SFB भी RBI के नियमों के तहत काम करते हैं और आपकी ₹5 लाख तक की FD और बाकी जमा DICGC के तहत सुरक्षित रहती है। यही सुरक्षा बड़े बैंकों में भी मिलती है।

Q2. अगर मेरे पास ₹10 लाख हैं तो क्या करूं?

आप ₹5-₹5 लाख करके दो अलग-अलग बैंकों में FD कर सकते हैं। इससे दोनों जमा DICGC के अंदर रहेंगी और जोखिम भी कम हो जाएगा। आप चाहें तो एक SFB और एक बड़े बैंक में भी पैसा रख सकते हैं।

Q3. सीनियर सिटिज़न्स को कितना ज़्यादा ब्याज मिलता है?

ज़्यादातर SFB, सीनियर सिटिज़न्स को आधा से एक प्रतिशत तक ज़्यादा ब्याज देते हैं। मतलब अगर आम लोगों को 8% मिल रहा है, तो सीनियर सिटिज़न्स को 8.5% से 9% तक मिल सकता है।

Q4. क्या SFB में ऑनलाइन FD खोल सकते हैं?

हां, अब ज़्यादातर SFB में ऑनलाइन FD खोलने की सुविधा होती है। कुछ मंच ऐसे भी हैं जहां से आप एक ही जगह कई SFB में FD कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया आसान और जल्दी पूरी हो जाती है।

Q5. क्या एक से ज़्यादा SFB में FD कर सकते हैं?

हां, बिल्कुल कर सकते हैं। बल्कि ऐसा करना अच्छा भी माना जाता है। इससे आपका पैसा अलग-अलग बैंकों में बंट जाता है और जोखिम कम हो जाता है। बस ध्यान रखें कि हर बैंक में ₹5 लाख से ज़्यादा रखने पर DICGC की सीमा से बाहर हो जाएगा।

Become WeRize financial consultant

Earn up to ₹1 lakh/month

Become WeRize financial consultant

Frequently asked questions?

Everything you need to know about becoming a WeRize partner

Related blog

Digital Gold: Your Opportunity to Build New Income in 2025

Are you a Partner who is ready to earn more income and explore new opportunities…

How Rahul Doubled His Income by Selling Loans

Rahul’s Story: From Struggle to Success Meet Rahul Sharma, a 28-year-old from Pune who managed…

Top Government Banks in India 2026 – Complete Banking Overview

If you plan to open a safe savings account, apply for a loan or invest…

शुद्धता का भरोसा: 99.9% 24K गोल्ड और हॉलमार्क की पूरी जानकारी

आज के समय में सोना सिर्फ गहने नहीं है। यह एक निवेश है और साथ…

Equity Mutual Funds for Beginners: Large, Mid and Small Cap Guide

Introduction Starting your investment journey can feel overwhelming. However, equity mutual funds offer a simple…

Safe Investment Expert: अपने शहर में ब्रांड कैसे बनाएं?

परिचय  आज हर घर में एक सवाल ज़रूर उठता है- “पैसे कहाँ लगाएं कि सुरक्षित…
  • All Posts
  • DSA Career Growth
  • Finance Knowledge
  • Financial Product Playbook
  • Partner Growth
  • Tools & Training
  • Trending Topic
Financial advisors
0 +
App downloads
0 lakh+
Happy customers
0 lakh+
Towns served
0 +

RBI

Registered

Our top partners earn up to ₹1 lakh monthly

See how much you can earn with WeRize
Your monthly earnings:

Payouts shown are indicative and may vary based on offers and monthly commission* updates. Contact your RM for current details.

Ready to start your journey as a WeRize partner?

cta